जामगांव आर। पीएम मोदी ल जन्मदिवस से देशव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामगांव आर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन के साथ नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दुर्ग की टीम ने भी सहभगिता दिया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, पश्चात विद्यालय के समस्त स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि “मैं न तो गंदगी करूंगी और न ही दूसरों को करने दूंगी। स्वच्छता की शुरुआत मैं खुद से, अपने परिवार, मोहल्ले, गाँव और कार्यस्थल से करूंगी।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की जिलाध्यक्ष भारती सोनबेर ने कहा कि दुनिया के जो देश स्वच्छ दिखाई देते हैं, उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक न तो गंदगी फैलाते हैं और न ही फैलने देते हैं। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि स्वच्छता का सीधा संबंध हमारी सेहत से होते हुए भी समाज में इसके प्रति पर्याप्त चेतना नहीं है। सरकार ने स्वच्छ भारत की दिशा में कदम तो उठाए हैं, लेकिन यह तभी सफल होगा जब यह सरकारी अभियान न रहकर जन आंदोलन का रूप लेगा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की टीम ने मिलकर स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।