सरस्वती शिशु मंदिर पाहंदा की बेटियों ने चमकाया नाम, मध्य क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में रहा पहला स्थान, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित…

सरस्वती शिशु मंदिर पाहंदा की बेटियों ने चमकाया नाम, मध्य क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में रहा पहला स्थान, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित…

पाटन (दुर्ग)। सरस्वती शिशु मंदिर पहंदा की पूर्व माध्यमिक विभाग की बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय, गांव एवं माता-पिता का नाम गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर-चांपा में किया गया था, जिसमें मालवा प्रांत, मध्य भारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांत की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अब विद्यालय की यह विजयी टीम आगामी 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का रुख करेगी।

इस विजयी टीम में प्राची यादव, कुमकुम देवांगन, गीतांजली साहू, जानवी यादव, रितिका ध्रुव, जानवी वर्मा, तानिया ठाकुर, हेमा ठाकुर, नूतन ठाकुर, अंकिता साहू और लक्ष्मी साहू जैसी बालिकाएं शामिल रहीं। विद्यालय परिवार, संचालन समिति एवं ग्रामवासियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकलव्य खो-खो टीम भी इस सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *