जामगांव आर । श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर, विश्व हिन्दू परिषद. इकाई कौही द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है एवं 15 फ़रवरी को भव्य महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का वातावरण है और मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है जिसमें श्रोताओं की भीड़ जुट रही है। कथावाचक पंडित हरीशरण वैष्णव आज कथा के क्रम में वृंदावन लीला, माखन चोरी, सुदामा चरित्र प्रसंग पर प्रवचन देंगे। कथास्थल में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।