नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त,पाटन एसडीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया विदाई सम्मान

पाटन। तहसील पाटन अंतर्गत जामगांव आर में पदस्थ नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पाटन के सभागार में उनका भावभीना एवं भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव एवं तहसीलदार पवन ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने धर्मेश श्रीवास्तव के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता की विशेष प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, मनोज रस्तोगी, कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, पटवारी शिव कुमार सोनी, स्टेनो राजेश, रविशंकर देवांगन, किशोर साहू, विनय नेताम, पीताम्बर साहू सहित तहसील कार्यालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धर्मेश श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *