
समाज पदाधिकारियों एवं विजन स्कूल के विद्यार्थियों की मौजूदगी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जामगांव आर। नगर के साहू सदन में स्वतंत्रता दिवस पर्व धूमधाम एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समाज के पदाधिकारियों के साथ विजन स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार किशोर साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में किशोर साहू ने अपने सन्देश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संतोष साहू, सचिव; भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष; त्रिवेणी साहू, संगठन सचिव; टोपसिंह साहू, तहसील प्रतिनिधि; धनेश्वर साहू, सह-संयोजक न्याय प्रकोष्ठ; गिरजाशंकर साहू, अध्यक्ष औंरी सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।