राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ आज दुर्ग में : समकालीन भारत की चुनौतियों पर रखेंगे विचार…

दुर्ग। भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई द्वारा “वर्तमान भारत के समक्ष चुनौतियाँ एवं समाधान – एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण” विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन आज 14 जून 2025, शनिवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे होटल रोमन पार्क, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में होगा।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी (प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक एवं प्रेरक वक्ता) शामिल होंगे। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजन में परिषद के पदाधिकारी सीए युधिष्ठिर कोठारी (अध्यक्ष), तुलसी सोनी (सचिव) और सीए दुर्गेश जैन (कोषाध्यक्ष) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के समक्ष खड़ी विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चुनौतियों पर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से समाधान तलाशना और आम जनमानस को जागरूक करना है।।भारत विकास परिषद का यह आयोजन संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण जैसे अपने मूल मूल्यों पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *