सड़क सुरक्षा पर खतरा बनी सफेद हेडलाइट : वाहनों में पीली लाइट लगाने एवं सफेद हेडलाइट रोकने शुरू हुआ जन-जागरूकता अभियान…

YC न्यूज़ डेस्क। वाहनों में तेज़ सफेद हेडलाइट की चकाचौंध अब जानलेवा साबित हो रही है। हर रात सैकड़ों हादसे और हजारों परिवारों का बिखराव इसी अंधी चमक का नतीजा है। जन-जागरण अभियान के तहत यह खुलासा किया गया कि रात में होने वाले सड़क हादसों का करीब 50 प्रतिशत कारण सफेद मरकरी हेडलाइट है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि –”एक पल की तेज़ सफेद रोशनी, ज़िंदगी में हमेशा के लिए अंधेरा ला सकती है।”

जानकारी के अनुसार रात में पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक तक सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। सामने से आती सफेद रोशनी आँखों पर ऐसा वार करती है कि न रास्ता साफ दिखता है और न ही वाहन पर नियंत्रण रह पाता है। नतीजा – बैलगाड़ी पटखनी खा जाती है, बाइकवाला गिर जाता है, और मासूम पैदल यात्री अपनी जान गंवा बैठते हैं। जन-जागरण अभियान का स्पष्ट संदेश है –”पीली हेडलाइट लगाओ, ज़िंदगी बचाओ… परिवार बचाओ।”

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आम जनता, परिवहन विभाग और सरकार से अपील की है कि सफेद हेडलाइट पर तुरंत रोक लगाई जाए और पीली लाइट को अनिवार्य किया जाए, ताकि सड़कें सुरक्षित बनें और रात का सफर भयमुक्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *