पाटन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) पाटन विधानसभा क्षेत्र में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर इन दिनों उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। नवगठित टीम राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिला युवा मोर्चा में दायित्व प्राप्त करने वाले युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा केवल एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है। उन्होंने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान, समर्पित और कर्मठ युवाओं को मिली जिम्मेदारी संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। युवा वर्ग में अपार ऊर्जा, नवीन सोच और सकारात्मक परिवर्तन की क्षमता होती है, जिसे सही दिशा मिलने पर समाज और राष्ट्र के विकास को नई गति मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। संगठन ने युवाओं पर जो विश्वास जताया है, उसे अपने कार्यों से और अधिक मजबूत बनाना ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी युवा पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनसेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। श्रीमती नायक ने पाटन विकासखंड के युवाओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और विश्वास से ही युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।उन्होंने दुर्ग जिले के समस्त नव नियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मंडलों में नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
कुम्हारी मंडल – अध्यक्ष राजू साहू, महामंत्री सुमित द्विवेदी
पाटन मंडल – अध्यक्ष कुणाल वर्मा, महामंत्री तन्मय वर्मा
अमलेश्वर मंडल – अध्यक्ष रवि सिंगौर, महामंत्री मनीष कोसले
जामगांव आर मंडल – अध्यक्ष लुभम बंछोर
दरबार मोखली मंडल – अध्यक्ष पुष्कर साहू
जिला युवा मोर्चा में दायित्व:
राजू साहू – उपाध्यक्ष (अमलेश्वर)
अविनाश मिश्रा – उपाध्यक्ष (पाटन)
केवल देवांगन – विशेष आमंत्रित सदस्य
जिनेश जैन – नीति अनुसंधान प्रभारी (जामगांव आर)
विकास सोनी – कार्यसमिति सदस्य (अमलेश्वर)
पाटन विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो की यह नई टीम संगठन की मजबूती और युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक बनकर उभर रही है, जिसे आगामी समय में संगठन विस्तार और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है।