भिलाई शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

दुर्ग-भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भिलाई शहर जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा तैयार सूची को दीपक बैज ने मंजूरी प्रदान की। शनिवार को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आधिकारिक सूची जारी की। नई कार्यकारिणी में कुल 61 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें एक कोषाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।

सुजीत कुमार साहू बने कोषाध्यक्ष

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुजीत कुमार साहू को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में मेरिक सिंह, मुकुंद भाऊ, राधेकांत मिश्रा, नंदकुमार कश्यप, गिरी राव, कमलेश देवांगन, टेकराम डड़सेना, डी कामराजू, तुलसी पटेल, पंकज पाल, अशोक साहू और केशव चौबे को जिम्मेदारी दी गई है।

18 महामंत्री और 20 सचिव नियुक्त

महामंत्री पद पर राजेश साहू, भूपेंद्र यादव, लालचंद वर्मा, प्रभाकर जनबंधु, संगीता मिश्रा, राजेंद्र रजक, दर्शन सिंह, मोहम्मद रफीक, भुवनेश्वरी रानी, राजेश चौधरी, शमशेर सिद्दीकी, इमरान अंसारी, निरंजन बिसाई, संजय विश्वकर्मा, सूर्यकांत सिन्हा, आनंद डोगरे, सुमित पवार और विनोद यादव को शामिल किया गया है। सचिव पद पर शिव सिंह, राजकुमार देशमुख, तनु चंद्राकर, कीर्ति लता वर्मा, पवन कोसरे, चुम्मन देशमुख, अमृत पाल सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, नेहा साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, स्वप्निल जैन, आशीष गौतम, शिखा राय सिंह, डी नारायण, दीपांशु वर्मा, आशीष शुक्ला, समीर साहू, शोएब मोहम्मद, सोनिया देवांगन और अंजू सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10 कार्यकारिणी सदस्य भी घोषित

कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद प्रभाकर, अरविंद ताम्रकार, अनुसूईया मरकाम, धर्मेंद्र कृष्णानी, सोसन लोगन, विभा शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, जितेश बंजारे, आशीष गुप्ता और गिलौरी एंथोनी को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि नई टीम जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगी और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पानी-बिजली, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मिलकर संगठन को सशक्त बनाएंगे और शहर की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *