“पाटन की निकिता मिश्रा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, बायोटेक्नोलॉजी में शोध से बढ़ाया क्षेत्र का मान”

पाटन। नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी निकिता मिश्रा ने हेमचंद विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने “इन विट्रो कंजर्वेशन ऑफ डिप्लोसाइक्लोज पालमेट्स (एल.) सी. जेफरे थ्रू वेरियस मेथड” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। निकिता ने यह शोधकार्य रुवांबांधा स्थित सेंट थॉमस कॉलेज में डॉ. उज्ज्वला सूपे के मार्गदर्शन में किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. वी. शांति एवं प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस का विशेष सहयोग मिला।

निकिता मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा एवं श्रीमती मंजू मिश्रा की सुपुत्री हैं। वे अधिवक्ता शुभम ठाकुर की पत्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश ठाकुर की पुत्रवधू, अंकिता ठाकुर की छोटी बहन तथा परिणीता मिश्रा की बड़ी बहन हैं। साथ ही वे शुभिक्षित ठाकुर की माता भी हैं। निकिता की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *