“चार मांगों को लेकर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन”

दुर्ग। ओबीसी महासभा जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर 21 अप्रैल 2026 को प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की गई। महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्ग एसडीएम उत्तम कुमार ध्रुव तथा कार्यपालिक दंडाधिकारी पाटन को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) खिलेश्वरी, जिलाध्यक्ष दुर्ग भानु प्रताप यादव, गीता सोनी, डीके साहू, अनीता, ईवांजलि, जयंत सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *