निकुम धाम की संतश्री माताजी की तबीयत बिगड़ी: ब्रेन स्ट्रोक की आशंका, रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती-जय शक्ति आश्रम में भक्तों के बीच चिंता का माहौल, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

निकुम धाम की संतश्री माताजी की तबीयत बिगड़ी: ब्रेन स्ट्रोक की आशंका, रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती-जय शक्ति आश्रम में भक्तों के बीच चिंता का माहौल, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

दुर्ग। दुर्ग जिले के निकुम ग्राम स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र जय शक्ति आश्रम (तीर्थराज देवी निकुंभला धाम) के संस्थापक संतश्री माताजी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि निकुम धाम क्षेत्र का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है, जहां वर्षों से धार्मिक अनुष्ठान, महायज्ञ और लोककल्याण से जुड़े आयोजन होते रहे हैं। संतश्री माताजी के मार्गदर्शन में कई विशेष यज्ञ और महायज्ञ संपन्न हुए हैं। “गणपति भद्रकाल्यै नमः” जैसे विशिष्ट महायज्ञों ने आश्रम को प्रदेशभर में विशेष पहचान दिलाई है। आश्रम में समय-समय पर सुख-शांति, वर्षा और जनकल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा है। संतश्री माताजी के स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आते ही भक्तों और अनुयायियों में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पूर्व जनपद सभापति एवं शिवमहापुराण कथा के मुख्य आयोजक रूपेश देशमुख ने बताया कि संतश्री माताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *