रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़े कांड का खुलासा करते हुए 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में आयोजित होने वाली कथित न्यूड पार्टी की साजिश को नाकाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संतोष गुप्ता सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्ता ने इस पार्टी के लिए अपना फार्म हाउस उपलब्ध कराया था।
सोशल मीडिया से खुला राज़
इस पार्टी का प्रचार सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से किया जा रहा था। वायरल पोस्टरों में साफ तौर पर लिखा गया था कि पार्टी में केवल 18+ कपल्स, महिलाएं और लड़कियां बिना कपड़ों के शामिल हो सकती हैं। पोस्टर सामने आने के बाद कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध दर्ज कराया। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज कीं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने जांच के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों और बैंक ट्रांजैक्शन्स से अहम सबूत जुटाए। क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से आरोपियों को दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
संतोष गुप्ता (68 वर्ष) – फार्म हाउस संचालक एवं रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर
संतोष जेवानी (30 वर्ष) – इवेंट ऑर्गेनाइजर
अजय महापात्रा (35 वर्ष) – इवेंट ऑर्गेनाइजर
अवनीश गंगवाली (31 वर्ष) – प्रमोटर (सोशल मीडिया पेज What is Raipur से प्रचार)
जेम्स बेक (59 वर्ष) – हाईपर क्लब मालिक (पहले से कई घोटालों में आरोपी)
दीपक सिंह (39 वर्ष) – प्रमोटर
देवेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष) – प्रमोटर
पुलिस का कड़ा संदेश
इस पूरे मामले की निगरानी रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया है कि समाज को गंदगी में धकेलने वाले ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य की युवा पीढ़ी और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।