भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य रोल बॉल ऑल कैटेगरी प्रतियोगिता का यहां भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को बड़े अवसर मिलते हैं। यहां से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। जीवन में मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, कड़ी मेहनत से ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।”
यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्गों सहित सीनियर कैटेगरी में आयोजित हुई।
अंडर 11 – दुर्ग प्रथम, तिल्दा द्वितीय
अंडर 14 – रायगढ़ प्रथम, मुंगेली द्वितीय
अंडर 17 – तिल्दा प्रथम, दुर्ग द्वितीय
सीनियर ग्रुप – भाटापारा प्रथम, दुर्ग द्वितीय
विजयी टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।
समारोह में सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, रिसाली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम, राजा ठाकुर, भानु जी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। आयोजन समिति के करमजीत बेदी और अर्चना ने अतिथियों का स्वागत किया।