पाटन। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) द्वारा कक्षा दसवीं का परिणाम जारी होते ही दुर्ग जिले और पाटन ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वामी आत्मानंद हिंदी स्कूल पाहंदा (अ) की होनहार छात्रा कु. नूतन वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में नवां स्थान हासिल किया। अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से नूतन ने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि स्कूल, गाँव, ब्लॉक और जिले का नाम रोशन किया है। कु. नूतन वर्मा, पूर्व सरपंच और किराना व्यवसायी भारती पवन वर्मा की पुत्री हैं।
पाटन क्षेत्र की इस बेटी की उपलब्धि पर जनपद पंचायत पाटन की पूर्व अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर गुरुवार नको विशेष रूप से नूतन के घर सम्मान और बधाई देने पहुँचीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “नूतन जैसी बेटियाँ हमारे समाज की प्रेरणा हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह मुकाम दिलाया है। इस दौरान उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू, सेवा सहकारी समिति झीट के अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, समिति सदस्य भारत लाल साहू, चेतन लाल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि डॉ. कुलेश्वर निमर्लकर, प्राथमिक शाला सांसद प्रतिनिधि डॉ. विश्वकर्मा पाल, पूर्व माध्यमिक शाला सांसद प्रतिनिधि होरीलाल यादव, बिसरूराम कुर्रे, कृष्ण साहू, मेघनाथ साहू, उत्तम साहू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।