“छत्तीसगढ़ में जला आशीर्वाद का महासागर ! मोदी के जन्मदिन पर 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये रोशन, सेवा संकल्प अभियान का आगाज”

गांव से शहर तक मंदिरों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन; सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीप प्रज्वलित किए। गांवों से लेकर शहरों तक अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए। मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मैदानों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन के जरिए नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेशभर में एक साथ बड़ी संख्या में प्रज्वलित हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ जनभागीदारी और सामूहिक उत्साह का प्रतीक बने। हजारों स्थानों पर हुए दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों ने सेवा, सुशासन और संकल्प के संदेश को व्यापक स्वरूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *