पाटन में 23 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव, नवनिर्मित राजीव भवन का होगा भव्य उद्घाटन; युवा कांग्रेस की बाइक रैली और लोककला मंच ‘सुरमयी प्रस्तुति’ बनेगी आकर्षण

पाटन में 23 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव, नवनिर्मित राजीव भवन का होगा भव्य उद्घाटन; युवा कांग्रेस की बाइक रैली और लोककला मंच ‘सुरमयी प्रस्तुति’ बनेगी आकर्षण

पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त 2026, रविवार को पाटन में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त कांग्रेसजनों एवं पाटन विधानसभा के तत्वावधान में किया जा रहा है। जन्मोत्सव समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पाटन नगर में नवनिर्मित राजीव भवन का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर भूपेश बघेल का स्वागत किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भिलाई 3 आवास पहुंचकर श्री बघेल को जन्मदिन समारोह का आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

लोककला और संगीत से सजेगी ‘सुरमयी प्रस्तुति’

जन्मोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संगीत संस्कृति को समर्पित ‘सुरमयी प्रस्तुति’ का आयोजन भी होगा। इसमें प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। संगीत, सुर और सम्मान से सजी प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान, अखरा, पाटन में होगा। आयोजकों ने कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *