जामगांव (आर)। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम पंचायत जामगांव (आर) में शुक्रवार को सस्वर सामूहिक गान का आयोजन किया गया। ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और युवाओं ने मिलकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वंदे मातरम का सस्वर गान किया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि “वंदे मातरम का गान भारत माता की वंदना है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता और संस्कारों का प्रतीक है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाते हुए भारत माता की जयकार लगाई और देशभक्ति के जोश से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से केसरी साहू, हरीश साहू,हीरा कुमार साहू, मोनीका मस्के,संतोषी साहू,टिकेश्वरी साहू,नीलम भंडारे,पूर्णा सिन्हा,धनेश्वर,मालती यादव,फगनी निर्लमलकर,सुनीता साहू,देवेंद्र श्रीवास, दीपिका,संतोष साहू,प्रमेश साहू, सुनील चंद्राकर, सुरेश महिपाल आदि शामिल रहे।