जामगांव (आर)। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर), भरर में इको क्लब, रेडरिबन और रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्थापना के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में औषधीय एवं उपयोगी पौधों — नीम, आंवला, तुलसी और गन्ना — का रोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि मानव जीवन में आंतरिक शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में पर्यावरणीय जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर आर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रो. रजनीशकांत तिवारी, डॉ. आबिद हसन खान, प्रो. चेतना सोनी, डॉ. ए.के. तिवारी, प्रो. ऐश्वर्य सिंह ठाकुर, प्रो. मनोज कुमार, मुकेश कठौतिया, मनीष कुमार साहू, डॉ. लता मार्कण्डेय,मेजराम जोशी, प्रियम बैष्णव सहित अनेक प्राध्यापक एवं अतिथि उपस्थित रहे। रेडरिबन और रेडक्रॉस क्लब की ओर से विद्यार्थियों थानेश्वर साहू, चेतना, जयरानी, प्रेरणा, हिमानी, टेस्कू, देविका आदि की सक्रिय भागीदारी रही।