हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, बोलीं—भगवान शिव और गणेश की कृपा से दूर हों हर संकट, विकास की ओर बढ़े पाटन

हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, बोलीं—भगवान शिव और गणेश की कृपा से दूर हों हर संकट, विकास की ओर बढ़े पाटन

पाटन। हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने भगवान भोलेनाथ एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर पाटन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।पूजा-अर्चना के दौरान कीर्ति नायक ने भगवान शिव से क्षेत्र के सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की। वहीं भगवान श्री गणेश से क्षेत्र के विकास, उन्नति और जनजीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की माताओं एवं बहनों के अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज भारतीय नारी की आस्था, श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक सुख-समृद्धि की भावना से जुड़ा पावन पर्व है। वहीं गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के माध्यम से शुभता, नई ऊर्जा और मंगलमय शुरुआत का संदेश देती है।

श्रीमती नायक ने अपने सन्देश में कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती यही है कि पर्व-त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और श्री गणेश की कृपा से पाटन क्षेत्र का प्रत्येक परिवार सुखी एवं समृद्ध रहे, लोगों के जीवन से संकट और बाधाएं दूर हों तथा पूरा क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर हो। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *