मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को कराया करु-करेला भात, बोले—मातृशक्ति के त्याग और आस्था का प्रतीक है तीजा

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को कराया करु-करेला भात, बोले—मातृशक्ति के त्याग और आस्था का प्रतीक है तीजा

मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आत्मीयता के साथ मनाया गया पारंपरिक पर्व, विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी तीजा एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

मरोदा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने माताओं एवं बहनों को पारंपरिक करु-करेला भात का वितरण कर तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं एवं बहनों से आत्मीय भेंट करते हुए कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारी पारिवारिक परंपराओं और लोक संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। माताओं-बहनों का व्रत, तपस्या और उनका आशीर्वाद परिवार एवं समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाने से नई पीढ़ी भी अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को तीजा पर्व एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में मां शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, महापौर शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वरी पसीने, संध्या वर्मा, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, शीतल चेलक, तेजस्वी सोनवानी, प्रमोद साहू, राजा डहरिया एवं हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *