पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों का आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। अपने जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने सेवा सहकारी समिति ग्राम तर्रा (जामगांव एम, बटंग एवं झीट क्षेत्र) में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर प्रदान किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर तथा ग्राम तर्रा के सरपंच विपिन चंद्राकर के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष गणेश चंद्राकर, प्रभारी अनय चंद्राकर, कोमल वर्मा, दुर्गेश नायक (बटंग), गौरव मोहबे (प्रबंधक), धर्मेन्द्र कौशिक (प्राधिकृत झीट), पुरुषोत्तम सिन्हा (प्रभारी), सुरेश चंद्राकर (प्राधिकृत जामगांव एम), बोधन ठाकुर (समिति प्रबंधक फुंडा), नीलू वर्मा (प्राधिकृत), चंद्रप्रकाश, सुभाष वर्मा (सुपरवाइजर), दयानंद साहू, रामसेवक, रघुवेंद्र, वीर रामू कोसे, रज्जु सोनी, कवल चंद्राकर, बिसेसर, रामानंद, प्रदीप कुमार, राकेश (उपसरपंच), पंचगण, लक्ष्मीनारायण, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कीर्ति नायक ने सभी अतिथियों, किसानों एवं ग्रामीणजनों के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।