शिक्षिका दीपमाला वैष्णव को मिला नेपाल में ‘मातृभाषा रत्न’ अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पाटन। कोंडागांव से शिक्षिका, समाजसेवी एवं कवयित्री दीपमाला वैष्णव को नेपाल में प्रतिष्ठित ‘मातृभाषा रत्न’ अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेपाल की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने दीपाली वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि एक लोकप्रिय शिक्षिका और संवेदनशील कवयित्री के रूप में उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना अत्यंत गर्व का विषय है। उनकी रचनाएं समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरक संदेश प्रदान करती हैं।

गौरतलब है कि दीपमाला वैष्णव शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही हैं। उनकी लेखनी सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करती है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। बताया गया कि वे प्रसिद्ध भागवताचार्य एवं प्रज्ञापुत्र पंडित चेला दास वैष्णव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शुभचिंतकों, मित्रों तथा उत्तर पाटन वैष्णव मंडल के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *