दुर्ग/रायपुर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सरपंचों को विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरपंचों के साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की।
विधानसभा भ्रमण के दौरान सरपंचों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराना है। उन्होंने कहा कि सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सैनिक भुवन लाल देशमुख, भागवत राम पटेल, हुपेन्द्र कुमार देशमुख, अनुसूईया साहू, नारायण साहू, प्रेमीन साहू, सुमरन लाल साहू, गायत्री साह, पुरुषोत्तम लाल साहू, चुम्मन लाल यादव, योगेश्वरी बाई, लक्ष्मी देवी साहू, किशोर कुमार साहू, लक्ष्मी यदु, महेश कुमार यादव, मीना यादव, गोपी चंद यादव, जीतेन्द्र गुप्ता, तुषार साहू, दुलारी देशलहरे, रामसिंह निषाद, कौशल प्रसाद निषाद, बसन्ती निषाद, गीता गजपाल, मोतीराम निषाद, बालकिशन निषाद, संतोषी साहू, कुलेश्वर साहू, भुवन लाल देशमुख, पुष्पा बाघमारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।