“हरेली पर हरियाली की सौगात : गातापार में ग्रामीणों ने किया पौधरोपण, दी हरित संदेश की प्रेरणा”

जामगांव आर। हरेली पर्व पर ग्राम गातापार में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहल देखने को मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने गांव को हरा-भरा बनाए रखने के संकल्प के साथ सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में संतराम साहू,अंकलहू राम साहू, धर्मेंद्र साहू,देवेंद्र साहू,गंगाराम साहू,विवेक साहू,पंकज साहू, योगेश साहू एवं शारदा साहू ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी ग्रामीणों ने मिलकर पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं समृद्ध पर्यावरण की नींव रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हरेली सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और उसे संवारने का अवसर है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को नियमित जनअभियान बनाने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *