रानीतराई। दक्षिण पाटन के धर्म नगरी कौही में मंदिर प्रांगण में कलामंच निर्माण एवं साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय लालेश्वर साहू एवं धनराज साहू, लीना सुरेश साहू सरपंच कौही, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, महामंत्री निर्मल जैन, योगेश्वर साहू मंदिर अध्यक्ष, कामता साहू, गुमान साहू, यशवंत साहू, डॉ. संतोष साहू, सोहन साहू, हेमलाल साहू एवं माधुरी निषाद सरपंच अकतई मंचासीन रहे।
सभा को संबोधित करते हुए जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनसमूह को बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को कला और वास्तुकला का देवता माना जाता है और उनकी प्रेरणा से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना समाज के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कामता साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सेन,अरविंद साहू, पवन साहू, मनोज कुमार, जेठूराम निषाद, संजू साहू, बेनीराम साहू, मुकेश साहू, नारायण साहू, हर्ष साहू, विजय कुमार सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Subah se karya karam chal raha tha magar hamare neta log 12 baje ake utghatan utghatan kar ke jate hai mast hai yar