गणतंत्र दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने ग्रामीणों व किसानों संग बटरेल सोसायटी में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने ग्रामीणों व किसानों संग बटरेल सोसायटी में किया ध्वजारोहण

जामगांव आर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष एवं सेवा सहकारी समिति बटरेल के प्राधिकृत अधिकारी श्री कमलेश साहू ने ग्रामीणों एवं किसानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर समिति परिसर में भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलेश साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि “संविधान के मूल्यों पर चलकर ही हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समरस भारत का निर्माण कर सकते हैं। किसान और ग्रामीण भारत देश की रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से राष्ट्र आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का दायित्व है कि वे समाज को राष्ट्रहित, सेवा और सहयोग की भावना से जोड़ें। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्य, ग्रामीणजन, किसान भाई एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *