ऋषि पंचमी पर छातागढ़ धाम में गूंजा भक्ति-भाव, विधायक ललित चंद्राकर ने श्री सिद्ध हनुमान जी के किए दर्शन


दुर्ग। ग्राम मोहलाई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान जी छातागढ़ बाबा देवस्थान में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर गुरुपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और श्री सिद्ध हनुमान जी एवं भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी और महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में श्री अष्टसिद्धि भजनामृत का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। भजन एवं आध्यात्मिक वातावरण से पूरा छातागढ़ धाम भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागी होकर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच नरेंद्र निषाद, ओम सिंह, भागीरथी चक्रधारी, ददू महाराज, तिलक साहू, पीताम्बर साहू, राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *