बलिदान दिवस पर दुर्ग में भाजयुमो ने निकाली भव्य मशाल रैली, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

दुर्ग। 23 मार्च 2026 को बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दुर्ग शहर में भव्य मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। मशाल रैली पटेल चौक से प्रारंभ होकर शहीद ग्रीन चौक तक निकाली गई। इस दौरान वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवाओं में देशभक्ति का जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, श्री राजीव पाण्डेय, श्री मनोज सोनी, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता श्री नितेश साहू, श्री अरुण सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती कुमुद बघेल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा, किसान मोर्चा संयोजक रोहित राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *