पेपर लीक से मचा बवाल! CG 12वीं बोर्ड हिंदी की परीक्षा रद्द, अब इस दिन फिर होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद माशिम (माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने बड़ा फैसला लेते हुए 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के सेट-बी का प्रश्न पत्र वायरल होने का दावा किया गया था, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में लिखित शिकायत दी गई और सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज की गई।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद 23 मार्च को माशिम की परीक्षा समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित किया जाएगा।

अब विद्यार्थियों को इस परीक्षा के लिए एक बार फिर तैयारी करनी होगी, क्योंकि नई तारीख 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस घटना से हजारों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *