जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत 20 सितंबर को विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नया रेस्टहाउस भनसुली आर में प्रातः 9 बजे से होगा।
कार्यक्रम प्रभारी भगवान सिंह चंद्राकर एवं सह प्रभारी मुकेश साहू ने जानकारी दी कि पौधारोपण के इस अभियान में प्रत्येक ग्राम में होने वाले आयोजनों का नेतृत्व बूथ अध्यक्ष करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक माँ के नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मण्डल संयोजक जिनेश जैन एवं सह संयोजक लुभम बंछोर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू,महामंत्री द्वय निर्मल जैन,पुरणेंद्र सिन्हा ने उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जन मानस को जोड़ते हुए भागदारी देने का अपील किया है ।