शारदीय नवरात्रि में गातापार (बेल्हारी) में 23 से 27 सितंबर तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

शारदीय नवरात्रि में गातापार (बेल्हारी) में 23 से 27 सितंबर तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

जामगांव आर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर युवा शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा ग्राम गातापार में आगामी 23 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दिव्य कथा का वाचन प्रवचनकर्ता पं. सौरभ शर्मा जी (बड़ो मंदिर धाम, अमरकंटक) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।आयोजकों ने बताया कि यह कथा श्रृंखला समाज के लिए अध्यात्म, संस्कार और संस्कृति से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है। भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की महिमा से ओतप्रोत यह आयोजन भक्तों को जीवन में सकारात्मकता और कृतार्थता की ओर प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम विवरण :

प्रथम दिवस 23 सितंबर को भव्य कलश यात्रा, श्री शिव महापुराण महात्म्य, चन्द्रलोकात्मा शिवलिंग उत्पत्ति। 24 सितंबर को नंदी महिमा, पर्वतराज परिवार, श्री गणेश जन्म, शिव विवाह चरित्र। 25 सितंबर को श्री कार्तिकेय जन्म, शिव पार्वती लीला, त्रिपुरासुर वध। 26 सितंबर को समुद्र मंथन, शिव तांडव, श्रीरामेश्वर कथा 27 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्म, गोकुल चरित्र, सती चरित्र, शिव विवाह के साथ कथा समापन होगा । आयोजक समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस पावन कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *