जामगांव-आर में श्रीराम नवमी पर नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ! बाल योगेश्वर श्रीराम बालक दास महत्यागी धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे, पोस्टर का हुआ विमोचन

(सनातन जागरण रैली, कारसेवक सम्मान और महाप्रसादी भंडारा में जुटेंगे क्षेत्र के श्रद्धालुजन )

जामगांव-आर। नगर के बाजार चौक स्थित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में आगामी श्रीराम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के दिव्य विग्रह की देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कारसेवक जिलोखन चंद्राकर के संकल्प पर बसंत चंद्राकर के सुपुत्र संदीप चंद्राकर द्वारा मंदिर निर्माण कराया गया है। आयोजन समिति के अनुसार 26 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद श्रीराम नवमी के पवित्र मुहूर्त में भगवान श्रीराम के विग्रह सहित अन्य देव प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी दिन सायं 4 बजे से श्रीराम नवमी महोत्सव के अंतर्गत भव्य सनातन जागरण रैली, कारसेवक सम्मान समारोह, विराट धर्मसभा तथा महाप्रसादी भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

इसी क्रम में रविवार को मंदिर निर्माणकर्ता के प्रतिनिधि मंडल ने कौशिल्याधाम जामड़ी पातेश्वर के बाल योगेश्वर, राष्ट्रीय संत श्रीराम बालकदास महत्यागी से दुर्ग में भेंट कर उन्हें धर्मसभा के प्रमुख आचार्य एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। आचार्य श्रीराम बालक दास ने आयोजन के लिए अपनी सहमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल केवल मंदिर निर्माण और पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गौ सेवा, संरक्षण तथा सनातन संस्कृति के जागरण का जीवंत केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर कौशिल्या दूत नरोतम साहू, संदीप चंद्राकर, पूर्व प्रचारक हलधर महमल्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चंद्राकर, मनोज बंछोर, योगेंद्र गोस्वामी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *