सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार मनीष चंद्राकर के 49वें जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

जामगांव आर। नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं युवा चैनल न्यूज के मुख्य संपादक तथा सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चंद्राकर के 49वें जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने उनके निज निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री वर्मा ने मनीष चंद्राकर के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि मनीष चंद्राकर पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, जनसमस्याओं को जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। पत्रकारिता एवं सामाजिक दायित्वों के माध्यम से समाज के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उन्होंने मनीष चंद्राकर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, भाजपा नेता केशव बंछोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *