77वें गणतंत्र दिवस पर ग्राम बेल्हारी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

77वें गणतंत्र दिवस पर ग्राम बेल्हारी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जामगांव आर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम बेल्हारी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेल्हारी द्वारा नव-निर्मित गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिमा अनावरण से पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सरपंच अमित अग्रवाल एवं उपसरपंच मनीष चंद्राकर सहित पंचायत प्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सरपंच अमित अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और देशभक्ति की जीवंत प्रेरणा हैं। गांधी चौक में उनकी प्रतिमा की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने कहा कि यह प्रतिमा ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।


कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जितेशवरी महमल्ला, प्राचार्य रीना चौधरी, अनीता शर्मा, कामता पटेल, यादमल गोलछा, उत्तम रिगरी, नीलकंठ प्रजापति, डोमन धनकर, टाल सोनवानी, सनत शर्मा, भूषण चंद्राकर, डाकेश्वर प्रजापति, डोमन साहू, चंदा चक्रधारी, लता बंजारे, अनीता साहू, रोहणी सेंगर, गंगा यादव, रामसिंह बंसोड, हलधर महमल्ला, शिव साहू, भेन चंद्राकर, हुबलाल प्रजापति, संतोष साहू, कुंदन सिन्हा, मनोज चक्रधारी, रामसेवक निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *