जामगांव आर । सुरपा पाली कोसरिया यादव समाज एवं स्थानीय यादव समाज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बेल्हारी में 8वां गीता जयंती समारोह रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे कलश यात्रा एवं हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात एक कुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया गया। गीता सार का वाचन श्याम लाल यादव, किकिरमेटा द्वारा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत डीजे डांस, राउत नाचा एवं रामायण संध्या का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गीता का संदेश मानव जीवन को कर्म, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खिलेश यादव (सर्किल अध्यक्ष जामगांव-आर) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष चंद्राकर (उपसरपंच, ग्राम पंचायत बेलहरी), यादमल गोलछा, ईश्वर सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सोमन यादव ने किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम में आशीष वर्मा (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री), अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), भेष आठे,किशोर चंद्राकर,सरपंच अमित अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर श्यामू राम यादव, अंकलहु यादव, भुनेश्वर यादव, ललिता यादव, लक्ष्मी यादव, राखी यादव, भीखम यादव, नीरा यादव, गणिता यादव, नागेश्वर यादव, नीलकंठ यादव, ओमप्रकाश यादव,ढालू यादव, संतोष यादव देवेंद्र यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।