माता भगवती देवी शर्मा की जन्म जयंती पर हीरक मंडल बटरेल में गूंजा गायत्री महामंत्र,समूह साधना से साधकों ने जगाया आध्यात्मिक चेतना का दीप

माता भगवती देवी शर्मा की जन्म जयंती पर हीरक मंडल बटरेल में गूंजा गायत्री महामंत्र,समूह साधना से साधकों ने जगाया आध्यात्मिक चेतना का दीप

जामगांव आर। हीरक मंडल बटरेल अंतर्गत स्थानीय गायत्री मंदिर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के परिजनों ने अखंड जप, समूह साधना एवं सामूहिक उपासना में सहभागिता कर युग निर्माण के संकल्प को आत्मसात किया।आयोजन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों द्वारा प्रातः से सायं बेला तक गायत्री महामंत्र के अखंड जप एवं समूह साधना से मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा, समापन अवसर पर संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के परिजनों ने आहुतियां अर्पित करते हुए सद्विचार, संस्कार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित साधको एवं परिजनों को सम्बोधित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के पूर्व प्रबंध ट्रस्टी एवं पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का चिंतन भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण, सद्विचारों के विस्तार और संस्कारवान समाज के निर्माण पर केंद्रित है। माता भगवती देवी शर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि नारी शक्ति जब साधना, संस्कार और सेवा से जुड़ती है, तो वह समाज परिवर्तन की सशक्त वाहक बनती है। उन्होंने परिजनों से गायत्री साधना, यज्ञ, स्वाध्याय एवं सेवा कार्यों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ परिजन गयाराम साहू ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा का जीवन साधना, त्याग, नारी जागरण और संस्कार निर्माण की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने गायत्री परिवार की साधना परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश वारधे ने किया,इस अवसर पर सरपंच एमन आठे,आर एल साहू,यादो राम साहू,राजेश यादव,ओप्रकाश वारदे,श्यामलाल यादव, भूपत दावना, राजेंद्र साहू,सरजू राम साहू, धनेश्वर साहू, भीखम साहू, रोमलाल साहू,मीना साहू, पुष्पाजलि साहू, रिंकेशवरी साहू, रेखा, हेमलता, भारती, लता बाई सहित गायत्री परिवार के परिजन एवं साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *