“दान-सेवा में साहू समाज हमेशा अग्रणी रहा है” — भूपेश बघेल; ग्राम बेंद्री में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई, 5 लाख की घोषणा

पाटन। समीपस्थ ग्राम बेंद्री में सोमवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की मातृशक्तियों द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद अतिथियों ने कृष्ण कर्मा मंदिर पहुंचकर आरती-पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा और समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाली महान विभूति थीं। उनके जीवन से हमें परिश्रम, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि जब भी दान, सेवा और समाजहित की बात आती है, साहू समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
श्री बघेल ने कहा कि संत-महात्माओं के पास अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो समाज और मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उनके सान्निध्य से व्यक्ति के जीवन में शांति, सद्भाव और नैतिकता का संचार होता है तथा समाज को सही दिशा मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय साहू समाज की मांग पर 5 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम को जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने भी संबोधित करते हुए समाजजनों से तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर समाज के सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच माया मडरिया, महेंद्र साहू, विमला साहू, संतोष साहू, अर्जुन साहू, गोपेश साहू, सरिता साहू, बलराम साहू, नंदकुमार साहू, नरेंद्र साहू, रवि साहू, भास्कर साहू, दिनेश साहू, माहेश्वरी साहू, केशर हिरवानी, राजेंद्र हिरवानी, पुरुषोत्तम साहू, सहदेव साहू, सुंदरलाल साहू, बसंत साहू, रामखिलावन साहू, गजेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *