भक्त माता कर्मा जयंती पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

पाटन । तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि 15 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित विभिन्न समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
श्री साहू ने कहा कि आराध्य माता कर्मा की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। अपनी गहन भक्ति भाव से उन्होंने साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा के जीवन से समाज को भक्ति, श्रद्धा, नारी सम्मान, सेवा भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *