दीपपर्व पर माता लक्ष्मी की आराधना से गूंजे निपानी, बटरेल व नवागांव (बी,)लोक गायिका हेमलता पटेल की प्रस्तुति ने बटरेल में बाँधा समा,कांग्रेस नेताओं ने पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

दीपपर्व पर माता लक्ष्मी की आराधना से गूंजे निपानी, बटरेल व नवागांव (बी,)लोक गायिका हेमलता पटेल की प्रस्तुति ने बटरेल में बाँधा समा,कांग्रेस नेताओं ने पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद


जामगांव आर। दीपोत्सव महापर्व के प्रथम दिवस धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राम निपानी, बटरेल एवं नवागांव (बी) में माता लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस), अजय साहू (सदस्य, जनपद पंचायत), एमन आठे (सरपंच), भेष आठे, रेवा मंडल, महेंद्र साहू एवं चंद्रभान साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अशोक साहू ने कहा कि— दीपोत्सव का यह पावन पर्व हमें न केवल समृद्धि और सौभाग्य का संदेश देता है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी प्रतीक है। जब पूरा ग्राम परिवार की तरह एकजुट होकर माँ लक्ष्मी की आराधना करता है, तब यही सच्चे अर्थों में ‘समृद्ध ग्राम, समृद्ध भारत’ का मार्ग प्रशस्त करता है।”

सभी अतिथियों ने माता लक्ष्मी की आराधना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएँ कीं। ग्राम बटरेल में इस अवसर पर लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने मिला, जहाँ लोक गायिका हेमलता पटेल की लोक चिन्हारी संस्था भरथरी सिकोसा की अनुपम प्रस्तुति ने दीपोत्सव को और भी उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में बी.एल. कौशिक, जीवधन साहू, निकेश चंद्राकर, झमलेश साहू, खेमलाल साहू, परमानंद साहू, कृष्णा साहू, जितेंद्र गेंद्रे, बृजलाल साहू, कृष्णा यादव, टोमनलाल साहू, कल्पना ठाकुर, युवराज साहू, महेंद्र साहू, शिवकुमार साहू, उमाशंकर साहू, तुषांत टंडन, वेदप्रकाश साहू, अभिषेक सेन, चेतनलाल, उदयकरण, थामेश्वर, हिमांशु, धनेश सिन्हा, झूमक रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, धनीराम सिन्हा, टिकेंद्र सिन्हा, नूतन सिन्हा, गौरव सिन्हा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *