जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू का जन्मदिन समारोह जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है,जिपं सभापति कल्पना का जन्मदिवस इस बार केवल जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया। शनिवार को टेमरी विश्राम गृह में आयोजित जन्मदिन एवं आशीर्वाद समारोह में उन्हें बधाई देने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दुर्ग सांसद विजय बघेल, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित जिले और पाटन क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों,नेताओ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक महत्व दे दिया।
गौरतलब है कि भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू की धर्मपत्नी कल्पना साहू ग्राम धमना की मूल निवासी है,उन्होंने बीते त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू को पराजित कर बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने 75 फीसदी बूथों पर बढ़त हासिल कर विजय प्राप्त की थी। तब से वे निरंतर राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहकर क्षेत्र में लोकप्रियता बनाए हुए हैं।
◆ वृन्दाधाम आगेसरा में पूजा अर्चना,नेवता भोज,वृक्षारोपण सहित मरीजो को फल वितरण
शनिवार को उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत वृंदा देवी दरबार आगेसरा में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद बटरेल पीएचसी में मरीजों को फल वितरण और धमना स्कूल में बच्चों को नेवता भोज कराते हुए सेवा का संदेश दिया। शाम को टेमरी में आयोजित आशीर्वाद समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया।
◆ जनसैलाब और जनसमर्थन ने दिया संदेश
दुर्ग सांसद विजय बघेल और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जब कल्पना साहू ने केक काटा तो कार्यक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया। मंच से उनके सक्रिय जनसंपर्क और जनहितैषी कार्यों की जमकर सराहना हुई। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब और प्रभावी उपस्थिति ने यह भी संकेत दिया कि जन्मदिन के बहाने कल्पना साहू ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे उनके राजनीतिक विरोधियों की चिंता बढ़ गई है।
ये रहे उपस्थित-
समारोह में जिपं सभापति नीलम चंद्राकर,जनपद सदस्य रवि सिन्हा,खेमलाल देशलहरे,जनपद सभापति प्रणव शर्मा,सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, भाजपा नेता लोकमणि चंद्राकर,अमलेश्वर नपं अध्यक्ष दयानंद सोनकर,तहसील साहू संघ अध्यक्ष दिनेश साहू,किशोर साहू,पूर्व मण्डल अध्यक्षद्वय लालेश्वर साहू,धनराज साहू,मण्डल अध्यक्षद्वय कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू,नरेश केला,पुरणेंद्र सिन्हा,नेतराम निषाद,निर्मल जैन,मनीष चंद्राकर, जिनेश जैन,श्रीकांत चंद्राकर,छगन साहु,भगवान सिंह चंद्राकर,मुकेश साहू,रूपसिंह सिन्हा,सरपंच गण विनय चंद्राकर,रवि सिंगौर,वरुण देव नेताम,रूपेंद्र शुक्ला,अमित अग्रवाल,कविता साहू,मनीष चंद्राकर,गंगादीन साहू,भेन चंद्राकर, सुरेश बंछोर,रामसिंह बंसोड़,अभिषेक सेन,कमल निर्मलकर,नरेंद्र साहू,कमलेश यादव,शैलेन्द्री मंडावी,शेषनारायण सिन्हा,लुभम बंछोर,मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।