रानीतराई। सिन्हा परिवार केसरा के तत्वावधान में बाजार चौक केसरा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा।
श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन में व्यास पीठ पर पं. सूर्यभान चौबे जी महाराज पंडरभट्टा (मुंगेली) तथा परायण पीठ पर पं. मनोहर जी महाराज विराजमान हैं। तृतीय दिवस की कथा में ध्रुव चरित्र, शिव–सती चरित्र एवं शिव विवाह का भावपूर्ण एवं विस्तृत वर्णन किया गया। कथा प्रसंगों के दौरान पं. सूर्यभान चौबे जी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव अवघट दानी हैं, जो सच्चे मन से भक्ति करने वालों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के माध्यम से भगवान की शरणागति को जीवन का परम लक्ष्य बताया तथा श्रद्धालुओं को निष्काम भक्ति का संदेश दिया।
कथास्थल में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, युवराज सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा समाज सहित चैतुराम सिन्हा, गजानंद सिन्हा, सोहनलाल सिन्हा, डॉ. भुनेश्वर सिन्हा, दीपक सिन्हा, ठाकुर राम सिन्हा, यादोराम सिन्हा, हरिनाथ सिन्हा, डॉ. ईश्वर निषाद (सरपंच), खुमलेश्वर, केशव, नरेंद्र, विनय, कमला सिन्हा, खेमलाल, टेकराम, पुरुषोत्तम, ममता सिन्हा, ज्ञानेश, सूकलाल, हरिराम सिन्हा, संतोष सिन्हा, श्यामू सिन्हा, पुरवा परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।