उज्ज्वला योजना बनी महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान की ढाल – नेहा बाबा वर्मा

पाटन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 4 में गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन की सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, स्वच्छ रसोई तथा गरिमामय जीवन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं के समय की बचत होती है, बल्कि धुएँ से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि शासन का उद्देश्य है कि स्वच्छ ईंधन की सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जिससे हर परिवार सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन जी सके।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री चंद्र प्रकाश देवांगन सहित श्री गोपाल कौशिक, श्री राजेंद्र चक्रधारी, श्री भगवती आडील नरसिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उज्ज्वला योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जया यादव, मोनिका सपहा, अनुसूया ठाकुर, प्रतिमा वर्मा, सुमन कंडरा, मथुरा बाई लोधी, सती साहू, सोनाली देवांगन, अहिल्या निषाद, मीनाक्षी वर्मा, नेहा चक्रधारी, अंजू चक्रधारी, प्रियंका देशमुख, शांति कंडरा, सत्यवती कंडरा, देवकी ठाकुर, कामना साहू, जयंत्री देवांगन, दीक्षा पवार, धनेश्वरी देवांगन, साधना देवांगन एवं लोकेश्वरी साहू सहित कुल 24 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *