विश्व टीबी दिवस पर पाटन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को मिला जांच और उपचार का लाभ

पाटन। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में टीबी मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए और लापरवाही से बचना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठोतिया, बीपीएम पूनम साहू, एपीएस इंदु अमरीश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में मरीज मौजूद रहे। शिविर में टीबी से संबंधित जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *