
जामगांव आर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों में बूथ एवं पंचायत कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में खोला, बासीन, धमना, गातापार, उमरपोटी, आगेसरा, बटरेल, रिवागहन एवं अरमरी खुर्द में संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ और ग्राम इकाई समितियां होती हैं। कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और कार्यकर्ता संगठन की नींव के पत्थर हैं।
चैतन्य बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाएं, अधिकारी एवं कर्मचारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान और निराश महसूस कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शक्ति और साहस की कोई कमी नहीं है, क्योंकि जननेता भूपेश बघेल उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आग्रह किया।
बैठक को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्राकर तथा जनपद सदस्य अजय साहू ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया।
संगठन सृजन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सरपंच संघ,जयप्रकाश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,अजय साहू जनपद सदस्य ने भी अपने विचार साझा किए।
इस दौरान कपूर साहू मंडल अध्यक्ष,भेष आठे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रेवा मंडल सेक्टर प्रभारी,भीरेंद्र साहू,सरपंच रेवा साहू,रमाकांत साहू,एमन आठे,देवकी साहू,अमित अग्रवाल,किशोर चंद्राकर,प्रेमलाल साहू,बालाराम कोसरे,शिवनाथ बंजारे,नाथूराम बारले,टिकेश्वर ठाकुर,दीनू ठाकुर,नरेंद्र नवरंगे,खिलावन देवांगन, ढालसिंह साहू,भुवन साहू,गणेश सोनवानी,कौशल्या महिलवार,नरेंद्र साहू,होरीलाल साहू,डागेश्वर साहू,युवराज साहू,भेदप्रकाश वर्मा,राजेंद्र यादव,महेंद्र साहू,चरण साहू,श्यामलाल विश्वकर्मा,कमलेश साहू,चंद्रगुप्त साहू,योगेश यादव,मिथलेश साहू,रहेश ठाकुर सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।