भाजपा जामगांव आर मंडल की संगठनात्मक बैठक 2 अगस्त को, आत्मनिर्भर मंडल और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर होगा मंथन

भाजपा जामगांव आर मंडल की संगठनात्मक बैठक 2 अगस्त को, आत्मनिर्भर मंडल और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर होगा मंथन


सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर की मौजूदगी में होगी बैठक, कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील
जामगांव आर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर की संगठनात्मक बैठक आगामी 2 अगस्त (रविवार) को दोपहर 1 बजे जैन भवन, जामगांव आर में आयोजित की जाएगी। बैठक में आत्मनिर्भर मंडल की कार्ययोजना के साथ-साथ आगामी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तर पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में होने वाली इस बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल तथा मंडल प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जिला पंचायत सभापति, जनपद पंचायत जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, प्राधिकृत अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *