शहीद डोमेेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर) में सत्र 2025-26 हेतु जनभागीदारी समिति की बैठक आज-

जामगांव (आर)। शहीद डोमेेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर), भरर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तैयारियों के संबंध में जनभागीदारी प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 20 जून 2025 को शुक्रवार दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सुझाव एवं सहयोग प्राप्त करना है ताकि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को और अधिक सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके। इसके साथ ही क्षेत्र में महाविद्यालय की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में यह बैठक अहम भूमिका निभाएगी। महाविद्यालय जनभागीदारी एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश केला ने समिति सदस्यों से इस बैठक में गरिमामय उपस्थिति की अपील की है ताकि महाविद्यालय की प्रगति हेतु सामूहिक रूप से प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *