पाटन से टोलाघाट तक कांवर यात्रा का आयोजन — “सर्वे भवंतु सुखिनः एवं जल संरक्षण” का संदेश लेकर निकलेगा श्रद्धा का सैलाब

पाटन । पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को पाटन से टोलाघाट तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा इस वर्ष “सर्वे भवंतु सुखिनः एवं जल संरक्षण” के प्रेरणादायक उद्देश्य को लेकर निकाली जाएगी।

इस संबंध में पाटन विश्रामगृह में समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं प्रचार-प्रसार की रणनीतियों पर चर्चा की गई। पिछली सफल यात्राओं की समीक्षा करते हुए इस वर्ष की यात्रा को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं जन-जागरूकता से भरपूर बनाने पर सहमति बनी।

इस यात्रा में श्रद्धालु पाटन से टोलाघाट तक जल कलश लेकर पैदल यात्रा करेंगे और वहाँ पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक करेंगे। विशेष बात यह है कि एक मुट्ठी चावल का दान ‘भगवान शंकर के नाम’ पर एकत्र कर महाप्रसाद का निर्माण किया जाएगा, जो सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रानी बंछोर मण्डल अध्यक्ष पाटन,दिनेश साहू , अनिल वर्मा , दाऊ केदार नाथ चंद्राकर ,प्रमोद वाग,नेतराम निषाद, विनोद साहू, विष्णु निषाद, किरण वर्मा ,केशव बंछोर,माधव वर्मा ,गिरधर प्रसाद, योगेश सोनी,राकेश आडील, भास्कर वर्मा, दुलेश्वर सिंह मानकुर ,चित्रसेन साहू, आशीष बंछोर, संजू वर्मा , प्रवीण मढ़रिया ,वासु वर्मा , रामचंद वर्मा , रिंकु वर्मा,गोपीचंद धरमगुड़ी , यशवंत सेन , टीकेंद्र वर्मा , कुणाल वर्मा, विजयकांत वर्मा, यशवंत सेन,अमित वर्मा,देवा साहू, कौशल, सपन साहू , थानेश्वर धीवर, नरेंद्र साहू ,सुरेश निषाद,प्रेमलाल साहू, चंद्रसेन साहू,धनेश्वर साहू, पीलाराम , भोजेंद्र साहू, योगेश यादव ,अजय शर्मा, ओंकार सिंह वर्मा, अजय निर्मल आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *