बेल्हारी सहकारी समिति में भगवान बलराम की पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों का किया गया सम्मान

बेल्हारी सहकारी समिति में भगवान बलराम की पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों का किया गया सम्मान

जामगांव आर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी योजना के तहत विपणन वर्ष 2026-27 के लिए रविवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेल्हारी में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भगवान बलराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर नए खरीदी सत्र की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में समिति परिसर में उपस्थित किसानों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अधिकारी रूपसिंह सिन्हा, शाखा प्रबंधक आर.एस. सिन्हा, समिति प्रबंधक भूषण लाल वर्मा, बेल्हारी सरपंच अमित अग्रवाल एवं ग्राम अकतई की सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन यहाँ तीन किसानों के 54.80 क्विंटल धान खरीदी किया गया। बताया गया कि बेल्हारी, गातापार,अकतई, किकिरमेटा, चारभांठा के कुल 1233 पंजीकृत कृषक है गत वर्ष यहाँ लगभग 58 हजार क्विंटल धान खरीदी किया गया था।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी रूपसिंह सिन्हा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि धान खरीदी किसानों के परिश्रम और उनकी मेहनत का सम्मान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। शासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना है। समिति किसानों की सुविधा और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए समिति को सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में किसानों के बीच उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान संतोष कुमार, अंकित शुक्ला, जयंत सिन्हा, राकेश प्रजापति, सुरेश कुर्रे, मुकेश सिन्हा, रामसिंग बंसोड़, दानेश्वर साहू, तीज़राम साहू, बालमुकुंद नागवंशी, नीलकंठ साहू, पप्पू यादव, जितेंद्र साहू, रवि यादव, नरोत्तम निषाद, खेमलाल ठाकुर, बिसंभर साहू, रूपेंद्र एवं रविशंकर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *