निपानी में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन,भाजपा नेता नारद बोले -कबड्डी केवल खेल नहीं, साहस और रणनीति का संगम है

निपानी में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन,भाजपा नेता नारद बोले -कबड्डी केवल खेल नहीं, साहस और रणनीति का संगम है

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम निपानी में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू शामिल हुए। अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत निपानी के सरपंच राजेश ठाकुर, सेवा सहकारी समिति निपानी के प्राधिकृत अध्यक्ष बेनीराम साहू, समाजसेवी मुकेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग कोषाध्यक्ष श्रीकांत चंद्राकर, हाई स्कूल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष नारद साहू, भाजपा निपानी के बूथ अध्यक्ष भरत निर्मलकर, पूर्व उपसरपंच जागेंद्र सिन्हा सहित रोहित सोनकर, कुंजबिहारी सिन्हा, हेमसिंह साहू एवं टेकेंद्र सिन्हा मंचासीन रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नारद साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाशक्ति का प्रतीक है। खेलों से युवाओं में साहस, अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, शक्ति, फुर्ती, अनुशासन, रणनीति और टीम भावना का अनूठा संगम है।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के तामेश्वर बंजारे, पुनेश्वर सिन्हा, मनोज सिन्हा, नितेश यादव, खेमलाल सिन्हा, ऐश्वर्य ठाकुर, चरण जोशी, अजय ठाकुर, संजय पांडेय, डीकेश सिन्हा एवं भावेश साहू सहित समिति के समस्त सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *